ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

गेस्ट फैक्लटी के लिए अच्छी खबर, सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बढ़ाया मानदेय

गेस्ट फैक्लटी के लिए अच्छी खबर, सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बढ़ाया मानदेय

14-Apr-2021 07:35 AM

PATNA : बिहार में शिक्षकों के लिए इन दिनों लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों यानी गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले हफ्ते हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में गेस्ट फैकल्टी के साथ-साथ अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी और अब उन्हें हर लेक्चर के लिए डेढ़ हजार रुपए मिलेंगे। गेस्ट फैकल्टी को हर महीने अधिकतम 50 हजार मानदेय के तौर पर मिल पाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 


पहले गेस्ट फैकल्टी को प्रति क्लास एक हजार रुपए की राशि मिलती थी। एक महीने में अधिकतम 25000 तक का मानदेय भुगतान किया जाता था लेकिन नई व्यवस्था में अब हर महीने मिलने वाले मानदेय  की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। साथ ही साथ हर लेक्चर के लिए मानदेय 50 फ़ीसदी बढ़ाया गया है।


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बजट सत्र के दौरान ही इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाने वाली है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में जो जानकारी दी थी उस पर महीने भर के अंदर ही सरकार ने पहल की और अब बिहार में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ चुका है।