Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
21-Aug-2021 08:55 AM
PATNA : बिहार में बारिश और बाढ़ के पानी से तबाही मची हुई है. बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं. हालांकि राहत की बात है कि महानंदा नदी को छोड़ दूसरी सभी नदियां उतरने लगी हैं. गंगा का जलस्तर सभी स्थानों पर नीचे आने लगा है. जबकि कोसी नदी अब भी उफान पर है. शुक्रवार को बारिश के पानी में और नदी में नहाने के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं. सबसे ज्यादा गया जिले में 6 और नालंदा जिले में तीन लोगों की मौत हुई.
गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में बच्चे स्कूल परिसर में खेलते-खेलते वंशी नदी में नहाने चले गए. इस घटना में रजनीश कुमार, पुष्कर कुमार और अमरजीत कुमार की मौत हो गई. उधर शेरघाटी में मोरहर नदी में डूबने से निकहत प्रवीण की जान चली गई. फल्गु नदी में मानपुर के सीताकुंड के पास स्नान करने गए अंश कुमार की मौत डूबने से हो गई. जबकि टनकुप्पा थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव में सुरेश मांझी की मौत आहर में डूबने से हो गई.
उधर नालंदा जिले में बारिश के जमा पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा लुचन टोला के समीप पानी से भरे गड्ढे में मंगरू रविदास डूब गया. रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में एक की पईन में डूबकर मौत हो गई. एकंगरसराय के औंगारी थाना क्षेत्र के हासेपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई.
औरंगाबाद जिले के नवीनगर के बभनडीह गांव के एक की मौत पुनपुन नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गई. बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के औगान गांव में सिकंदर बलान नदी में डूब गया. रोहतास जिले के तिलौथू में सोन नदी में खेलने के क्रम में तीन बच्चे डूबे हैं. शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर-ख्वाजापुर में शुक्रवार को कार पुल से नीचे बागमती पुरानी धार नदी में जा गिरी. इसमें एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए.