बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Jul-2024 12:57 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। सरकार की नजर खासकर उन विभागों पर है जो विभाग महागठबंधन की सरकार में आरजेडी के पास थे। खासकर सरकार का फोकस पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विभागों पर है।
दरअसल, बिहार में स्वाथ्य विभाग में सिविल सर्जन के तबादले के बाद सरकार ने पथ निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों समेत अन्य कर्मियों का तबादला किया है। ये दोनों विभाग महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव के पास ही थे। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री और पथ निर्माण मंत्री के अलावे अन्य विभागों की जिम्मेवारी थी।
सरकार ने 30 जून को पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव के दोनों विभागों स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मियों का तबादला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ, जिसमें कई जिलों के सिविल सर्जन बदल दिये गये।सहायक औषधि नियंत्रक, दंत चिकित्सक, विशेष चिकित्सा पदाधिकारी, जनरल सर्जन, सहित 197 मेडिकल ऑफिसर्स का भी ट्रांसफर कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के बाद तेजस्वी के जिम्मे वाले पथ निर्माण विभाग में भी सैकड़ों कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। पथ निर्माण विभाग के तहत जिन कर्मियों का तबादला किया गया है, उसमें इंजीनियर से लेकर कई अन्य अधिकारी शामिल हैं। पथ निर्माण विभाग की तरफ से तबादले और पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।