ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में बड़े पैमाने पर बनेगा खादी का मास्क और गमछा, सरकार...

बिहार में बड़े पैमाने पर बनेगा खादी का मास्क और गमछा, सरकार ने जारी किया आदेश

14-Apr-2020 06:01 PM

PATNA : बिहार सरकार अपने सूबे के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए खादी का मास्क और गमछा देगी. सरकार ने बिहार खादी बोर्ड को बडे पैमाने पर खादी का मास्क और गमछा बनाने का निर्देश दिया है. इसे सस्ते दाम पर लोगों को बेचा जायेगा.


उद्योग मंत्री ने दिया आदेश
बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने सूबे में बंद पडे उद्योगों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में पता चला कि बिहार में खादी का कपड़ा बनाने वाले तमाम संस्थान बंद पडे हैं. खादी से जुडे सारे कागगार बेकार बैठे हैं. उद्योग मंत्री ने खादी के सारे इकाईयों को चालू करने का निर्देश दिया है. वहां खादी का मास्क और गमछा तैयार किया जायेगा. बिहार में कपडा बुनने वाले तमाम हस्तकरघा में भी गमछा और मास्क बनाने का निर्देश दिया गया है. इन्हें सस्ते दाम पर बाजार में बेचा जायेगा ताकि लोग कोरोना से अपना बचाव कर सकें.


बिहार में बंद पड़े उद्योगों को चालू करने का निर्देश
उद्योग मंत्री ने बिहार में बंद पड़े उद्योगों को चालू करने का भी निर्दश दिया है. बिहार में छोटे और मध्यम श्रेणी के 22 हजार उद्योग हैं जो लॉकडाउन के कारण बंद पड़े हैं. उद्योग मंत्री ने सभी उद्योगों को निर्देश दिया है कि वे अपनी इकाई को चालू करने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन .दें. सरकार उस पर विचार करके उचित फैसला लेगी. मंत्री ने सभी उद्योगों को निर्देश दिया है कि वे अपने मजदूरों को समय पर वेतन का भुगतान करें.