ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार में बड़ा हादसा: गंगा स्नान करने गए थे परिवार के सभी सदस्य,...

बिहार में बड़ा हादसा: गंगा स्नान करने गए थे परिवार के सभी सदस्य, डूबने से 4 लोगों की हो गई दर्दनाक मौत

01-Jul-2022 01:52 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अबजुगंज गंगा घाट की है। यहां श्राद्धकर्म के बाद परिवार से सभी सदस्य गंगा स्नान के लिए अबजुगंज गंगा घाट पहुंचे थे। गंगा में स्नान करने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा से तीन शवों को बाहर निकाल लिया है वहीं एक अन्य लापता लड़की की तलाश जारी है।


मृतकों की पहचान सुनील साह की पत्नी ललिता देवी, कजरा निवासी विजय साह की बेटी काजल कुमार और सुनील साह की बेटी सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है जबकि साक्षी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि अबजुगंज निवासी सुनील साह के पिता जनक साह का श्राद्ध कार्यक्रम देर रात को खत्म होने के बाद शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान एक मनीषा नामक युवती गंगा में डूबने लगी। युवती को डूबता हुआ देख परिवार की चार महिला सदस्य गंगा में कूद पड़ी। मनीषा को ता बचा लिया गया लेकिन उसे बचाने गई एक महिला और तीन लड़कियां गंगा में डूब गईं।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ गंगा घाट पर उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन शवों को गंगा से बरामद कर लिया है जबकि एक अन्य लड़की की तलाश जारी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।