ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में बड़ा हादसा.. शादी की खुशियां मातम में बदली, आठ महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, चार की दर्दनाक मौत

26-Mar-2022 10:37 AM

SARAN : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, शादी की खुशियां मातम में बदल गई. इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में कई घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएच- 73 पर दुमदुमा में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात निकाह की रस्‍म अदायगी कर रही आठ महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई. एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. कई लोग घायल हैं. उन्‍हें आनन-फानन में  स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायलों की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया.


स्‍वजनों  ने बताया कि निकाह के लिए बरात गई थी. इसके बाद घर के आगे महिलाएं कुछ रस्‍म पूरी कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ़्तार में आया अनियंत्रित ट्रक महिलाओं को कुचलता चला गया. घटना के बाद चीख पुकार मच गई. घटनास्‍थल पर तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया. घायल एक महिला की अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. चार महिलाएं घायल हैं. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएस 73 को जाम कर दिया. आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. करीब छह घंटे बाद सुबह साढ़े चार बजे लोगों ने जाम हटाया. सुबह में जाम समाप्‍त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.