Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
15-Oct-2024 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अब अवैध खनन करना भारी पड़ेगा। अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके प्रावधानों को और भी सख्त कर दिया है। नीतीश कैबिनेट ने बिहार खनीज संशोधन नियमावली 2024 को अपनी मंजूरी दे दी है। अवैध खनन करने पर दंड को बढ़ा दिया गया है और जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है।
दरअसल, बिहार में अवैध खनन एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। राज्य के बालू घाटों पर बर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी और लोगों की हत्याएं हो रही हैं। वहीं खनन माफिया बिना किसी भय के अपने काम में लगे हुए हैं। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि कई बार तो खनन विभाग के कर्मियों और पुलिस के जवानों पर हमला बोल चुके हैं। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कानून को और भी सख्त कर दिया है।
बिहार सरकार ने बिहार खनिज (समानुदान,अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण निवारण)( संशोधन)नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है। ई नीलामी की पूरी प्रक्रिया 15 दिन के अंदर होगी। नए प्रावधान के तहत अब अवैध खनन करते पकड़े जाने पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही साथ सजा के प्रावधानों को भी पहले से सख्त किया गया है।
वहीं नए नियमावली में खनीज सम्पदा की ढुलाई करने वाली गाड़ी जैसे मेटा डोर, हाफ ट्रक,फूल बॉडी ट्रक आदि का घाट संरक्षण फी को इज़ाफ़ा किया गया है। छह से अधिक चक्के वाले पर नया दर लागू होगा। हालाकि नए अधिनियम में प्राइवेट जमीन की खुदाई में रॉलिटी वसूली नहीं होगी। बिना किसी रोक टोक का यह होगा।