ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार में अवैध बालू कारोबारियों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने बनाई...

बिहार में अवैध बालू कारोबारियों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने बनाई लिस्ट, होगी कार्रवाई

05-Feb-2022 10:11 AM

PATNA : बिहार में अवैध बालू का कारोबार रुक नहीं रहा है. कारोबारियों पर अब नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है. खनन एवं भूतत्व विभाग ने स्पेशल ब्रांच की मदद से बालू के अवैध खनन पर शिकंजा कसने का फैसला किया है. इसके लिए खनन विभाग की टीम ने बड़े माफियाओं और अवैध कारोबारियों के नाम हासिल कर उनके खिलाफ अभियान शुरू करने की प्लानिंग की है.


अभी स्पेशल ब्रांच की मदद से विभाग द्वारा अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. सभी अधिकारियों को यह कहा गया है कि अवैध उत्खनन के विरुद्ध माफियाओं और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर मुख्यालय को दी जाए. विभाग ने इसके लिए विभागीय स्तर पर अफसरों को निर्देशित कर दिया है.


दरअसल खान एवं भूतत्व विभाग के अनुरोध पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने अवैध बालू कारोबारियों की एक सूची सौंपी है. सूची को बेहद गोपनीय तरीके से विभाग के अधिकारियों को दिया गया है. खनन विभाग के डायरेक्टर ने अपने सभी अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारियों को सूची लीक नहीं होने की हिदायत के साथ अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. 


निर्देश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा गया है. आदेश की अवहेलना करने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. खनन विभाग के निदेशक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर जिले के खनन पदाधिकारी, डीएम और एसपी से भी इस मामले में सहयोग ले सकते हैं.