ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में और मजबूत होगा जेल प्रशासन, सरकार ने उप सचिव और उप...

बिहार में और मजबूत होगा जेल प्रशासन, सरकार ने उप सचिव और उप निदेशक के पोस्ट बढ़ाने का लिया फैसला

08-Apr-2020 08:17 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां नीतीश सरकार ने बिहार में जेल प्रशासन की व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए बड़े निर्णय किये हैं. नीतीश कैबिनेट की बैठक में जेल प्रशासन के अंदर दो नए पदों को सृजित करने का एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस बैठक में 28 एजेंडों पर लगी मुहर लगी है. इस बैठक में तमाम बड़े निर्णय लिए गए हैं. जिसमें बिहार प्रशासनिक सेवा के दो पोस्ट जेल प्रशासन में सृजित करने का भी निर्णय शामिल है.


नीतीश कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है. सूबे के अंदर कारा प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए और विभागीय कार्यों के ससमय निष्पादन के लिए यह फैसला लिया है. कारा एवं सेवाएं निरीक्षणालय के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव और उप निदेशक यानी कि डिप्टी सेक्रेटरी और डिप्टी डायरेक्टर स्तर के दो अतिरिक्त अधिकारियों के पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी गई है.


इस बैठक में तमाम बड़े निर्णय लिए गए हैं. नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में सीतामढ़ी के नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया गया है. साथ ही मीटिंग में करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है. टैक्स पेमेंट करने वालों को 3 महीने की अवधि बढ़ा दी गई है. कोरोना संकट को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक नगर विकास और आवास विभाग में यह फैसला हुआ है. बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिलान्तगर्त सीतामढ़ी नगर परिषद् और डुमरा नगर पंचायत के 17 मौजों के क्षेत्रों को मिलाकर सीतामढ़ी नगर निगम घोषित किया गया है. इस बैठक में टैक्स पेमेंट करने वालों को 3 महीने की अवधि बढ़ाकर 14 जुलाई 2020 तक की तिथि निर्धारित की गई है. इसके साथ ही GST पे करनेवालों को भी राहत मिलेगी. इस बैठक में दरभंगा के तत्कालीन कृषि सहायक निदेशक  निरंजन कुमार के प्रोन्नति पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. भविष्य में हमेशा के लिए इनके प्रमोशन को रोक दिया गया है. 


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस अहम बैठक में चारा घोटाले में शामिल बिहार पशु चिकित्सा सेवा के पदाधिकारी को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता डॉक्टर पिताम्बर झा को बर्खास्त किया गया है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता डॉक्टर पिताम्बर झा तब देवघर में भ्रमणशील पशु चिकत्सा पदाधिकारी के पद पर थे. इन्हें बर्खास्त करने की स्वीकृति कैबिनेट से मिल गई है.


इसके साथ ही विधायक, विधान पार्षदों और मंत्रियों के वेतन में 15 फीसदी कटौती करने का बड़ा निर्णय लिया गया है. यानि उन्हें अब 15 फीसदी काट कर  वेतन मिलेगा. कोरोना संकट से जूझ रही नीतीश सरकार ने इसके साथ ही तमाम और बड़े फैसले लिए हैं. नीतीश सरकार की इस बैठक में तमाम बड़े 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार ने अगले एक साल तक विधायकों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती करने का बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना संक्रमण उन्मूलन कोष में कटौती की राशि को जमा करने का निर्णय लिया गया है.कोरोना संकट की महामारी को देखते हुए ही कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी गई थी. इस वीडियो कांफ्रेसिंग की मीटिंग में मंत्रियों के आवास या सरकारी दफ्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई थी.