चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
12-Feb-2020 07:11 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक ASP के ऊपर कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. समस्तीपुर के पटोरी अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के ऊपर यह कार्रवाई की गई है.
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना इलाके के कन्हौली गांव में जून 2018 में मोहम्मद युनुस मियां की पत्नी रेहाना खातुन की हत्या हो गई थी. महिला की डेड बॉडी को रमेश साह के घर के सामने कब्र खोदकर महिला को दफनाया गया था. सूचना मिलने के बावजूद भी एएसपी की ओर से फौरन कार्रवाई नहीं की गई थी. इतना ही नहीं सांप्रदायिक तनाव और लॉ एंड आर्डर का पूर्वानुमान भी नहीं किया गया.
शव को दफनाए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की थी. इस घटना के दौरान पटोरी डीएसपी विजय कुमार को फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी को जानकारी देनी चाहिए थी. लेकिन उनकी ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. उग्र भीड़ के द्वारा धार्मिक स्थल के सामने हिंसक प्रदर्शन किया गया. लेकिन इन सब के बावजूद भी डीएसपी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की. डीएसपी के काम में शिथिलता देखने को लेकर उनके ऊपर कार्रवाई की गई है. इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के आईजी गणेश कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.