Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
23-Jan-2024 04:27 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वे वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने सोए अवस्था में बुजुर्ग को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना तुर्की ओपी के चैनपुर गांव की है।
मृतक की पहचान चैनपुर गांव 65 वर्षीय महेंद्र महतो के रूप में हुई है, जो गांव में ही चाय की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात महेंद्र महतो अपने कमरे में सो रहे थे, तभी बदमाश घर में घुसे और चाकू गोदकर महेंद्र महतो को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को तलाश करने में जुटी है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जांच की जा रही है।