Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
25-Nov-2023 09:12 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए रंगदारी टैक्स नहीं दिया तो बदमाशों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर पूरी बस धू-धूकर जल गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी के मुताबिक, पोखराम गांव निवासी मुन्ना चौधरी बस संचालक निरंजन कुमार से शराब पीने के लिए 11 हजार रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। शनिवार की शाम आरोपी बस के पास पहुंचा और संचालक से पैसे मांगने लगा। बस संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया और बस को आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बस संचालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही कि जिस वक्त बस में आग लगाई गई उस समय बस में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।