ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में अपराधियों का तांडव: मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या, रोहतास में भाजपा नेता को मारी गोली

09-Dec-2023 09:42 PM

By First Bihar

MADHUBANI/ROHTAS: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक घटना होती नहीं है कि दूसरी वारदात को अपराधी अंजाम देते हैं। ताजा मामला रोहतास और मधुबनी से जुड़ा हुआ है। मधुबनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है तो वही रोहतास के डालमियानगर में बीजेपी नेता को सिर और पेट में गोली मार दी गयी है। सहरसा में भी अपराधियों ने थानेदार सहित एक अन्य पुलिस पदाधिकारी को भी गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों घायल हो गये है। 


सबसे पहले बात रोहतास की करते हैं जहां डालमियानगर इलाके के मथुरी गांव में बीजेपी नेता को आटा मिल में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है। अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमचंद्र प्रसाद बुरी तरह से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें वाराणसी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। बीजेपी नेता के सिर और पेट में अपराधियों ने गोली मारी है। इस घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


वही अगली खबर मधुबनी से आ रही है जहां आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृत युवक की पहचान छेदी राय के रूप में हुई है। घटना अंधराठाढ़ी थाना के मरुकिया मठ के पास की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।