ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बैंक मैनेजर के घर लूट की वारदात को दिया अंजाम, लोगों ने एक लुटेरा को दबोचा

02-Feb-2022 01:26 PM

GAYA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित दंडीबाग मोहल्ले की है, जहां अपराधियों ने एक बैंक मैनेजर के घर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने घर के लोगों के साथ जमकर मारपीट की और लाखों के आभूषण और कैश लेकर फरार हो गये।


जानकारी के मुताबिक लूट की वारदात केनरा बैंक के मैनेजर अजय कुमार के घर हुई है। पीड़ित बैंक मैनेजर ने बताया कि देर रात जब वे अपने कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान दूसरे कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पत्नी को देखने के लिए बच्चों के पास भेजा। थोड़ी देर बाद पत्नी और बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद वे खुद कमरे में पहुंचे तो पाया कि तीन लूटेरे उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं।


जब पीड़ित बैंक मैनेजर अजय कुमार ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही की पिस्टल से फायर नहीं हुआ। हल्ला सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गये। लोगों को देख सभी लुटेरे भाग खड़े हुए जबकि एक लुटेरा को लोगों ने धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


इधर, पुलिस गिरफ्तार लुटेरे से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दिया गया है। देखनेवाली बात होगी कि पुलिस इस मामले का कबतक खुलासा कर पाती है और लूट में शामिल अन्य अपराधियों को कबतक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।