धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
09-Nov-2023 02:03 PM
By First Bihar
BETTIHA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास की है।
बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सत्येंद्र कुमार मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती से फाइनेंस का पैसा कलेक्ट कर अपने एक साथी के साथ बेतिया स्थित ऑफिस लौट रहा था। इसी दौरान पिपरा चौक के पास पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर फाइलेंस कर्मी को रोक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2.40 लाख रुपए थे।
पीड़ित फाइनेंस कर्मी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि पैसे की लूट कितनी हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।