बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
17-Aug-2024 10:37 AM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का हौसले काफी बुलंद हैं। अब आलम यह है कि अपराधी पैसों के विवाद में भी बमबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां पैसों की विवाद में होटल पर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद होटल में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH 22 पर देर रात अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है। यहां कार सवार अपराधियों के द्वारा बमबारी की गई है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह घटना शहर के होटल एलीगेंट का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बिहार के हाजीपुर में NH22 महुआ मोड़ स्थित होटल एलीगेंट पर अज्ञात कर सवार अपराधियों ने जमकर बमबारी की बमबारी की पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही बताया जा रहा है कि रूपए पैसे को लेकर के विवाद चल रहा था, इस दौरान कार सवार 4,5 की संख्या में अपराधी आए और होटल पर बमबारी करना शुरू कर दिया। बमबारी की धमाके से होटल से निकल रहे लोग भागने लगे और अफरा तफरी का माहौल हो गया।
उधर, बम के धमाके से होटल के आगे लगी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर सदर थाने की पुलिस, डीएसपी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।