Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
08-Sep-2021 06:58 AM
PATNA : बिहार में बाढ़ संकट और आपदा की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ आपदा और ओलावृष्टि से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मौजूदा स्थिति को लेकर फीडबैक लेंगे।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के डीएम भी जुड़ेंगे। सीएम नीतीश बाढ़ से पैदा हुई स्थिति को लेकर जिलों से सीधे फीडबैक लेंगे। साथ ही साथ ओलावृष्टि के बाद किसानों को किस तरह का नुकसान झेलना पड़ा है उस पर भी मुख्यमंत्री जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के केंद्रीय टीम के बिहार दौरे के ठीक बाद हो रही है।
आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर आई थी। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय टीम मंगलवार को वापस लौट गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत आपदा से जुड़े अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ के लिए टीम ने मंगलवार को बैठक की थी। जानकारी बिहार सरकार ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति को लेकर केंद्र सरकार के सामने 3763 करोड़ रुपए की मांग रखी है। केंद्रीय टीम को इस बाबत पूरी डिटेल सौंप दी गई है। सोमवार को बिहार दौरे पर आयी केंद्रीय टीम ने अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया था। बिहार में 26 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है जिसे लेकर केंद्रीय टीम ने सर्वे किया।