बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
15-May-2021 10:00 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। बिहार की भी स्थिति ठीक नहीं है। इस महामारी ने कई लोगों की जानें ले ली है वही कई लोग अब भी इसकी चपेट में है। ऐसे में लोगों को अब मेडिकल साइंस पर भी विश्वास नहीं रह गया है और यही कारण है कि लोग कोरोना को भगाने के लिए तांत्रिक पूजा कर रहे हैं। बिहार के गया जिले में यह मामला सामने आया है। जहां लोगों ने कोरोना से मुक्ति के लिए तांत्रिक पूजा का आयोजन किया। इस दौरान एक बकरे की भी बलि दी गयी। ऐसा कर लोगों ने भगवान से कोरोना से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की। इस खास पूजा में इलाके के कई लोग शामिल हुए।

कोरोना को भगाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोरोना को लेकर अंधविश्वास का खेल जारी है। कोई गोबर से नहा रहा है तो कोई हवन का आयोजन कर रहा है। वही कुछ लोग अस्पताल में मरीज के सामने मंत्री और चालीसा पढ़ कोरोना को भगाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में बिहार के गया जिसे में एक और मामला सामने आया है। जहां गया के कालीबाड़ी मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष तांत्रिक पूजा का आयोजन हुआ।

कालीबाड़ी मंदिर में पूरे मंत्रोच्चारण के बीच एक बकरे की बलि भी दी गयी। ऐसी मान्यता है कि यहां पूजा पाठ करने से किसी भी तरह की महामारी से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि काली मंदिर में तांत्रिक पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन भी किया गया। जिसमें भारी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान भंडारे की भी व्यवस्था की गयी थी।

कालीबाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि 1951 में इस मंदिर की स्थापना की गयी थी जिसके बाद हर साल विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात से छुटकारा देने के लिए माता की विशेष पूजा अर्चना की गयी। यह प्रार्थना की गयी कि सभी को मन की शांति मिले और इस वैश्विक महामारी से छुटकारा मिले। देश से कोरोना वायरस खत्म हो और लोगों का कष्ट दुर हो यही प्रार्थना की गयी।