बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
25-Jul-2022 07:58 AM
PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों को लेकर पिछले दिनों सरकार के अंदर गतिरोध देखने को मिला था। मंत्री रामसूरत राय ने जो तबादले किए उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोक लगा दी थी। कैबिनेट की बैठक में बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था और अब इसका असर विभाग के कर्मियों पर पड़ेगा। राज्य में अमीन और राजस्व कर्मियों का तबादला जिले से बाहर नहीं होगा। सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। नीतीश सरकार ने बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 को रद्द किया था इसके बाद पुराने संवर्ग नियमावली 2013 को लागू कर दिया गया था।
नियमावली में बदलाव के फैसले के बाद अब अमीन और राजस्व कर्मचारी जहां पहले से तैनात हैं फिलहाल वहीं उनकी पोस्टिंग बनी रहेगी। नई नियमावली में यह व्यवस्था की गई थी कि 3 साल से ज्यादा समय पर एक स्थान पर जमे अमीन और राजस्व कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा। इन तबादलों में एक प्रमंडल छोड़कर दूसरे में तबादले की नीति थी। मकसद यह था कि एक पंचायत या एक ही जगह पर 10 साल या इससे ज्यादा अर्से से जमे कर्मचारियों को हटाया जाए लेकिन नई नियमावली निरस्त कर दी गई है। इसके बाद पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो गई है यानी फिलहाल कोई भी कर्मी अपने स्थान से नहीं हटेंगे।
पुरानी नियमावली सक्रिय होने के साथ एक बार फिर से जिलाधिकारियों के पास यह अधिकार मिल गया है कि वह अमीन और राजस्व कर्मियों का तबादला जिले के अंदर कर पाएंगे। नई नियमावली में यह अधिकार जिलाधिकारियों से ले लिया गया था। ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर सभी अधिकार विभाग के पास आ गए थे लेकिन अब एक बार फिर से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। जानकार सूत्रों के मुताबिक नई नियमावली रद्द होने से अमीन और कर्मचारी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पाएगा। बताया जा रहा है कि नई नियमावली का विरोध विभाग के एक तबके में बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा था। इससे लेकर कुछ लोगों को समस्या होने लगी थी, इसके बाद सरकार इस तबके के सामने कहीं न कहीं नरम पड़ती नजर आई है और आखिरकार पुरानी नियमावली को ही लागू कर दिया गया है।