ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

बिहार में अजब -गजब का खेला ! अचानक करोड़ों में आया मजदूर का बिजली बिल, रसीद देख उड़े होश

बिहार में अजब -गजब का खेला ! अचानक करोड़ों में आया मजदूर का बिजली बिल, रसीद देख उड़े होश

14-Jan-2024 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर से आया एक -गजब मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर के घर का बिजली बिल 1 करोड़ 29 लाख रुपए आ गया। ऐसे में बिजली का ये बिल देखकर मजदूर भी चकरा गया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष से की है। उन्होंने इसकी जानकारी पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को दी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने सहायक विद्युत अभियंता और जेई को जांच का निर्देश दिया। हालांकि,जांच के बाद बिल गलत पाया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मुशहरी के मणिका उर्फ विशुनपुर चांद के उपभोक्ता जमीर अंसारी को एक करोड़ 29 लाख 846 रुपये का बिजली बिल आया है। इससे मजदूरी करने वाले जमीर परेशान हो गए थे। करीब एक घंटे बाद ही बिल का सुधार कर दिया गया। एक करोड़ 29 लाख 846 की जगह बिल को सुधार कर 33,378 रुपये कर दिया गया। उपभोक्ता ने बताया कि 2022 के दिसंबर से फरवरी 2023 तक 42 यूनिट खपत हुई। इसके बाद मार्च से लेकर जून तक 331 यूनिट खपत की जानकारी देते हुए औसत पर बिल बनाया गया। जुलाई में 327 यूनिट, अगस्त में 64, सितंबर में 67 यूनिट बिजली खपत बतायी गई।


मालूम हो कि, बीते साल दिसंबर में सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया। इसमें सामान्य मीटर में जो यूनिट खपत हुई थी उसे स्मार्ट मीटर में दर्ज किया गया। इसमें दिसंबर माह में 36,45,488 यूनिट बिजली खपत बतायी गई। इसको लेकर एक करोड़ 29 लाख 846 का बिल तैयार किया गया। जबकि उसके घर पर एक बल्ब ही जलता है। गर्मी के दिनों में पंखा का उपयोग होता है।


उधर, इस मामले में पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बिल को सुधार दिया गया है। उपभोक्ता को पिछला बकाया सहित 33,378 रुपये का बिल चुकता करना है। पूरे मामले की जांच करायी जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी को शो कॉज किया गया है। एजेंसी के अधिकारी से मीटर लगाने वाले कर्मी की जानकारी मांगी गई है। अगर जान-बूझ कर गलत मीटर डाला गया होगा, तो उसके ऊपर एफआईआर करायी जाएगी। 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है