ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार में अग्रणी होम्स पर रेरा का एक्शन, 8 प्रोजेक्ट किए रद्द, अब...

बिहार में अग्रणी होम्स पर रेरा का एक्शन, 8 प्रोजेक्ट किए रद्द, अब ग्राहकों को लौटाने होंगे 100 करोड़

28-Aug-2021 01:25 PM

PATNA : राजधानी पटना में करीब 200 ग्राहकों को घर दिलाने का सपना दिखाने वाले अग्रणी होम्स पर रेरा ने बड़ा एक्शन लिया है. रेरा ने एक दिन में ही एक-एक कर 8 आदेश जारी कर अग्रणी होम्स के आठ प्रोजेक्टों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को लगभग 10% ब्याज के साथ पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड को करीब 200 ग्राहकों के 100 करोड़ रुपये लौटाने होंगे. रेरा ने अपने आदेश में कहा है कि लगातार कई सुनवाई में अग्रणी होम्स के डायरेक्टर आलोक कुमार शामिल नहीं हुए. कई आदेशों के बावजूद अग्रणी होम्स की ओर से कोई संबंधित कागजात नहीं दिखाया गया और न ही ग्राहकों के पैसे लौटाये गये. इसलिए अब बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के 8 प्रोजेक्टों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं. 


दरअसल, अग्रणी होम्स के डायरेक्टर आलोक सिंह बीते डेढ़ साल से रेरा की सुनवाई में शामिल नहीं हो रहे हैं. रेरा ने पहले भी अग्रणी होम्स के आठ प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन को रद्द किया था. अब बाकी के आठ प्रोजेक्ट-हाइवे सिटी, शिव ध्यान, आइओबी (एम टू क्यू), आइओबी (आर टू यू), गैलेक्सी सीएंडडी, पीजी वन, पीजी टू और डालफिन सिटी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है.


इन सभी 16 प्रोजेक्टों को मिला कर लगभग 200 ग्राहकों के 400 करोड़ रुपये अग्रणी होम्स को लौटाने हैं. अभी जिन आठ प्रोजेक्टों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ है, इसमें लगभग 200 ग्राहकों के 100 करोड़ फंसे हुए हैं. गौरतलब है कि अग्रणी होम्स के खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें रेरा में रजिस्टर्ड हुई हैं.