पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
25-Apr-2024 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है। सूबे के कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंच चूका है। अप्रैल के महीने में ही गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी अभी और अधिक बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है। 25 से 26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी और उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के तरफ से दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर रहा। जबकि गुरूवार यानी आज बिहार के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में दिन के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है, जो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जरूरी सावधानी बरतें. बिना काम के धूप में नहीं निकले। पानी का सेवन भरपुर मात्रा में करें।धूप में निकलने से पहले पूरे बदन को चहरे सहित ढ़क लें, पानी का बोतल अपने साथ रखें। बेचैनी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।