ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : 14 जनवरी को करना था आर्मी ज्वाइंन, उससे पहले अगवा कर...

बिहार : 14 जनवरी को करना था आर्मी ज्वाइंन, उससे पहले अगवा कर करा दी शादी

07-Jan-2021 11:29 AM

LAKHISARAI : बिहार में एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. मामला लखीसराय के बड़हिया थाना इलाके के गंगासराय गांव की है. जहां गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात लोगों ने पश्चिमी टोला निवासी मनोज कुमार सिंह के एकलौते बेटे 20 साल के शिवम का अपहरण कर लिया और फिर पहाड़पुर गांव की मुन्ना सिंह की बेटी से शादी करा दी.  

बताया जा रहा है कि शिवम का सेना में कलर्क के लिए चयन हो गया है और 14 जनवरी को उसे हैदराबाद में ज्वाइंन करना था. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिवम घर से हर दिन की तरह दौड़ने निकला था. तभी  गंगासराय रेलवे लाइन के किनारे ऑल्टो कार सवार हथियार से लैस पांच अपराधियों ने शिवम का अपहरण कर लिया.जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 

परिजन शिवम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर गंगासराय गांव के पास ही एनएच 80 पर को जाम कर दिया था, परिजनों का कहना था कि पैसे के लिए युवक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि शादी के लिए किया गया है. 

 घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस के अलावा एसडीपीओ रंजन कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ गंगासराय पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली तथा परिजनों को जल्द से जल्द शिवम को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया. इसी बीच शिवम का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके अनुसार उसकी शादी करा दी गई है. बड़हिया थाना पुलिस के अनुसार युवक की शादी शादी पड़ोस के पहाड़पुर गांव में मुन्ना सिंह की बेटी से कराई गई है.लोगों में यह भी चर्चा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. वैसे इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है.