श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
28-Apr-2020 07:07 AM
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अब नीतीश सरकार ने फार्मूले की तरफ आगे बढ़ रही है। राज्य के सरकारी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ हाईस्कूल और प्लस 2 कक्षाओं में एजुकेशन का लेवल सुधारने के लिए सरकार अब रिटायर हो चुके शिक्षकों की मदद लेगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए रिटायर हो चुके माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से इसे सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है और जल्द ही शिक्षा विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव वित्त विभाग को सहमति के लिए भेजेगा।
शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार किए गए इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मिलते ही उसे कैबिनेट की मुहर के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें कि राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है। सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 30 हजार से ज्यादा पदों पर नियोजन की प्रक्रिया को शुरू किया था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए फिलहाल इस पर रोक लग गई है। अब मई महीने के बाद 33 हजार और शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी की है।
माना जा रहा है कि शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को लेकर सरकार का अनुभव बहुत अच्छा है नहीं रहा है। इसके पूर्व भी शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य शिक्षकों की सीटें खाली रह गई थीं। खासतौर पर विज्ञान और गणित जैसे विषयों में योग्य शिक्षकों की भारी कमी है लिहाजा अब सरकार ने रिटायर हो चुके शिक्षकों को फिर से बहाल करने की नीति पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...