ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में अब निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को 50 लाख...

बिहार में अब निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को 50 लाख का बीमा कवर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने की घोषणा

12-Aug-2020 07:07 PM

PATNA : बिहार में अब निजी अस्पतालों के अंदर काम करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा. इसका लाभ उन निजी अस्पतालों में मिलेगा, जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. वहां केडॉक्टर्स  और स्वास्थ्यकर्मी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने खुद इसकी घोषणा की है.


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत से 50 लाख की बीमा का लाभ प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे डॉक्टरों और कोविड-19 ओं का उपचार कर रहे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिलेगा. मंगल पांडे ने कहा है कि इस योजना का लाभ उन प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और उन कर्मियों को मिलेगा, जिनकी असामयिक मृत्यु कोविड-19 ओं के उपचार के दौरान होगी.


आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरूआत सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों के लिए की थी लेकिन अब इसे निजी क्षेत्र तक ले जाया जा रहा है. बिहार में कई प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है. लिहाजा इससे जोखिम को देखते हुए अब बिहार सरकार ने इसके दायरे में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को लाने का फैसला किया है.