गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Jul-2024 03:02 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में पुल और पुलिया के ध्वस्त होने की खबर आए दिन सामने आती है। अब जो मामला सामने आया है वो नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित सड़क में दरार आने का है। हाल ही में सड़क की ढलाई हुई थी और उसमें भी दरार आ गया। अब सड़क की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
मामला मुंगेर के बरियारपुर स्थित गांधीपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बने नवनिर्मित सड़क की कर रहे हैं जिसमें दरार आने पर उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगा है। लेकिन कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन कार्रवाई करने के बजाय कहते हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है। जितना दूर तक दरार आया है वहां तक सड़क को काटकर ढाल दिया जाएगा।
दरअसल मुंगेर से भागलपुर दो गाछी तक नेशनल हाईवे को नया बनाया जा रहा है और यह काम काफी तेज गति से भी पूरा किया जा रहा है। इसी बीच एनएचआई के निर्माणाधीन सडकों पर दरार दिखने लगी। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा किए जा रहे काम की गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगा है। बरियारपुर के गांधीपुर सहित कई अन्य जगहों पर भी सड़कों में दरार आने की शिकायत मिल रही है। स्थानीय ग्रामीण इस काम से असंतुष्ट हैं।
कह रहे हैं कि अभी सड़क पूरा बना भी नहीं और सड़कों पर दरार आने लगा है ऐसे में यह सड़क कितने दिनों तक टिकेगा यह भगवान ही मालिक है। सड़कों में दिख रहे दरार से ऐसा प्रतित होता हैं कि पथ निर्माण में गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हो रहा है। इस पथ पर अभी आधे भाग पर ही निर्माण किया गया है ऐसे में यह टूटना शुरू हो गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी अभियंता प्रमुख बनती है। सड़को के दरार दो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि निर्माण कार्य में भष्टाचार की बू आ रही है।
वहीं इस मामले में एनएच के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार का कहना है कि जहां-जहां दरार आई है वहां-वहां सड़कों को काट कर ठेकेदार फिर से बनाएगा। क्योंकि अभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। 31 जनवरी 2025 का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अभी सड़क को हैंड ओवर नहीं लिया गया है। इसके अतिरिक्त 5 साल उसे मेंटनेंस भी करना है।

