Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
23-May-2021 07:55 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को हारने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. अब नीतीश सरकार ने चलंत टीकाकरण केंद्र चलाने का फैसला किया है. इसके लिए ‘टीका एक्सप्रेस’ की शुरुआत होगी. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को टीका एक्सप्रेस शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने निर्देश में कहा कि टीका एक्सप्रेस सुदूर ग्रामीण इलाकों तक जाएगा और लोगों को कोरोना का टीका लगाएगा. उन्होंने इस चलंत टीका केंद्र के माध्यम से 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया है.
बता दें कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के 700 वाहन ‘टीका एक्सप्रेस’ के रूप में चलेंगे. इसमें एएनएम और फार्मासिस्ट की टीम रहेगी. एएनएम टीका देंगी, जबकि फार्मासिस्ट निबंधन इत्यादि का कार्य करेंगे. 45 से अधिक उम्र वालों का ऑन स्पॉट ( टीकाकरण स्थल पर ही) निबंधन किया जाएगा. टीका एक्सप्रेस शुरू होने के बाद लोगों को वैक्सीन लेने के लिए सरकारी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा. टीका एक्सप्रेस में लोगों नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा.
जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्सग के माध्यम से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए चलंत वैन को रवाना किया. उन्होंने कहा कि इस वैन के माध्यम से एक दिन एक हजार लोगों की जांच हो सकेगी. खासकर राज्य के ग्रामीण इलाकों में जांच में काफी मदद मिलेगी. जांच के बाद 24 घंटे के अंदर लोगों को रिपोर्ट भी दे दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने के अंत तक चार और चलंत वैन की सेवा शुरू की जाएगी.