ब्रेकिंग न्यूज़

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / एक से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को भी राहत, अब ओला-उबर...

एक से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को भी राहत, अब ओला-उबर की एडवांस बुकिंग करके जाइए

19-May-2020 07:50 PM

PATNA : लॉकडाउन 4 में रियायतों का दायरा लगातार बिहार सरकार बढ़ा रही है. अब एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लोग ओला और उबर का सहारा ले सकते हैं. सरकार ने यह निर्देश दिया है कि ओला और उबर की टैक्सी से लोग एक जिले से दूसरे जिले में जा पाएंगे. साथ ही साथ दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को भी ट्रेन से उतरने के बाद ओला और उबर के साथ-साथ टैक्सी सर्विस के जरिए घर जाने की इजाजत होगी.


बिहार में ओला उबर की बुकिंग शुरू कर दी गई है. ऑनलाइन बुकिंग के जरिए दिल्ली मुंबई या अन्य शहरों से आने वाले लोग पहले ही टैक्सी बुक कर सकते हैं. राजधानी स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ओला उबर टैक्सी की सुविधा दी जा रही है. साथ ही साथ एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोग भी एडवांस बुकिंग के जरिए ट्रैवलिंग कर सकते हैं.


परिवहन विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक ओला और उबर टैक्सी सेवा का उपयोग करने वाले लोग ड्राइवर के अलावे दो यात्रियों के साथ सफर कर सकते हैं. हालांकि जिले के बाहर जाने के लिए जारी किया गया पास या फिर रेलवे टिकट को आधार माना गया है.