बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
17-Dec-2020 09:04 PM
By Priya Ranjan Singh
SUPAUL : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है. सुपौल जिले में पुलिसवालों को साइकिल बांटी गई है, जिससे पुलिसवाले अपराधियों का मुकाबला करेंगे और उनपर नकेल कसेंगे. सीधी भाषा में समझे तो बिहार में अब अब साइकिल से ही अपराध को रोकने की कोशिश की जाएगी. सुपौल पुलिस ने जवानों को रात में साइकिल से गश्ती करने के लिए इनकी विभिन्न थानों में ड्यूटी लगाई है.
सुपौल पुलिस ने शेरनी दल और साइकिल दल का गठन किया है. दिन में शेरनी दल और रात में साइकिल दल अपराधियों पर झपट्टा मारेगा. इन दलों के अलावा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी गश्त लगाएंगे. यानी पुलिस ने 24 घंटे गश्ती की रूपरेखा तैयार कर इसपर अमल शुरू कर दी है. सुपौल पुलिस ने रात्रि गश्ती को लेकर गश्ती दल के 40 सदस्यों को 20-20 के ग्रुप में बांटा है.

सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह दल रात के 10 बजे से सुबह के 06 बजे तक गश्ती करेगा. सुपौल के पुलिस कप्तान ने इन जवानों के बीच साइकिल के साथ-साथ सभी को पिस्तौल और टार्च मुहैया कराया है. इसके अलावा सभी थानेदार, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और एसपी भी गश्त पर रहेंगे. सुपौल के एसपी ने बताया किमहिला सिपाहियों की टीम बनाकर उनका नाम शेरनी दल रखा है. इस दल के सदस्य सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल पर दिन में अपनी नजर रखेंगी.

एसपी मनोज कुमार ने कहा कि जिस तरह सुपौल टाउन में कोढ़ा गैंग का आतंक फैलता जा रहा है. उस गैंग को खत्म करना हमारी प्राथमिकता है. वहीं सामान्य रूप से जारी शराब की होम डिलीवरी पर भी विराम लगेगा.
