ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

खुशखबरी: स्कूल में अब बच्चों को नाश्ता भी मिलेगा, मिड डे मील से पहले ब्रेकफास्ट देगी बिहार सरकार

खुशखबरी: स्कूल में अब बच्चों को नाश्ता भी मिलेगा, मिड डे मील से पहले ब्रेकफास्ट देगी बिहार सरकार

27-Sep-2021 11:03 AM

PATNA : बिहार के सरकारी स्‍कूलों में अब बच्चों को मिड डे मील के साथ-साथ नाश्ता भी दिया जायेगा. मध्याह्न भोजन योजना के अंतगर्त बच्चों को भोजन से पहले ब्रेकफास्ट दिया जायेगा. लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक बच्‍चों को इससे फ़ायदा होगा. बिहार का शिक्षा विभाग यूनिसेफ की मदद से सभी बच्चों की सेहत का सर्वेक्षण भी कराएगा.


बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर अमल करते हुए बिहार सरकार बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखने जा रही है. बच्चों को स्कूल में मिड डे मील से पहले नाश्ता देने को लेकर नीतीश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत सभी स्कूली बच्चों का हेल्थ कार्ड तैयार होगा. साथ ही उन्हें मध्याह्न भोजन के साथ सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा. ये नाश्ता प्री-नर्सरी या प्राइमरी के बच्चों को मध्याह्न भोजन से पहले दिया जाएगा. नाश्ता स्कूल के किचेन में नहीं बनेगा. नाश्ता क्षेत्रीय स्वयंसेवी या महिला संगठनों की मदद से तैयार कराया जाएगा. यह पैक्ड फूड पोषण से भरपूर होगा. इसे लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से  सुझाव भी मांगा है.


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि "नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार ने प्री-नर्सरी और प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए मध्याह्न भोजन से पहले नाश्ता देने की योजना को सहमति दी है. अभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सिर्फ मध्याह्न भोजन ही दिया जाता है. हालांकि सुबह का नाश्ता देने की शुरुआत अभी ऐसे जिलों से की जाएगी, जो कुपोषण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं."