बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
01-Mar-2020 07:40 AM
PATNA : बिहार में शुरू होने वाली ट्रकों की हड़ताल अब 6 मार्च तक स्थगित कर दी गई है. बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन और पटना जिला प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद शनिवार की रात एसोसिएशन ने हड़ताल को टालने का फैसला किया है. पटना के डीएम कुमार रवि और एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह के बीच शनिवार की रात वार्ता हुई थी. जिसके बाद हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है.
जेपी सेतु पर ट्रकों के परिचालन पर रोक लगने के बाद बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने शनिवार की रात से ही ट्रक हड़ताल की घोषणा कर रखी थी. लेकिन अंतिम वक्त में इसे टाल दिया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर प्रसाद सिंह ने कहा है कि पटना के डीएम कुमार रवि से उनकी वार्ता सकारात्मक हुई है. पटना डीएम भी मानते हैं कि वैचारिक तौर पर एसोसिएशन की मांग रही है. पटना जिला प्रशासन इस स्थिति का हल निकालने के लिए वक्त चाहता है. लिहाजा हमने 6 मार्च तक हड़ताल को टालने का फैसला किया.
पटना के जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन रेलवे की आपत्ति के बाद बंद कर दिया गया था. रेलवे के जीएम ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि भारी वाहनों के परिचालन से जेपी सेतु को नुकसान पहुंच रहा है. रेलवे की संपत्ति के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पटना डीएम को आदेश दिया था कि ट्रकों का परिचालन जेपी सेतु पर बंद किया जाये. जेपी सेतु पर ट्रकों का परिचालन बंद होने से ट्रक मालिकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी उनका कहना है कि पटना से आने और जाने वाले ट्रकों को अब लंबा रूट तय कर उत्तर बिहार की तरफ कुछ करना पड़ेगा. इसी के विरोध में एसोसिएशन ने चक्का जाम का फैसला किया था.