ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार में आखिरी चरण का पंचायत चुनाव संपन्न, मतदान वाले दिन हिंसा, हत्या...

बिहार में आखिरी चरण का पंचायत चुनाव संपन्न, मतदान वाले दिन हिंसा, हत्या और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं आई सामने

12-Dec-2021 07:11 PM

BIHAR : बिहार में आखिरी चरण का पंचायत चुनाव आज संपन्न हो गया है. इसके साथ ही लंबे समय से शुरू हुआ पंचायत चुनाव 2021 का सिलसिला अब समाप्त हो गया है. आखिरी चरण के चुनाव में आज मतदान वाले दिन कई जिलों से हत्या, हिंसा और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं भी सामने आई. आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले पटना जिला के बाढ़ में एक नवनिर्वाचित मुखिया और दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मधेपुरा में भी चुनावी रंजिश में वार्ड सदस्‍य प्रत्‍याशी की हत्‍या कर दी गई. कुशेश्वर स्थान में एक बूथ पर हंगामा हुआ. हंगामा के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है. इस मामले में 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.


वैशाली में एक बूथ पर गलत बैलेट लगा था. इसलिए वहां भी दोबारा चुनाव कराया जाएगा. बेगूसराय में भी पंचायत चुनाव के दौरान एक जगह भीड़ जमा होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा भी किया. ग्रामीणों ने पुलिस पर बेवजह पिटाई का आरोप लगाया था. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में तकनीकी समस्या भी खड़ी हुई पर इसे समय रहते ही ठीक कर लिया गया. जैसे-जैसे सूरज चढ़ने लगा वैसे-वैसे मतदान में भी तेजी आने लगी थी. राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ.


सबसे ख़ास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बायोमैट्रिक पद्धति सुचारू रूप से काम कर रही थी. मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गई. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलों के डीएम और एसपी सिंह खुद मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए. वहीं मोतिहारी में अंतिम चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण नही रहा. रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत में सुखी सेमरा गांव के बूथ संख्या 12 , 13 और 14 पर मुखिया समर्थकों ने पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की किया.