BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह
15-Apr-2021 08:49 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण ने आज फिर नया रिकार्ड बना लिया है. सूबे में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 133 नये मरीज मिले हैं. सिर्फ राजधानी पटना में 2105 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. पटना के अलावा भागलपुर औऱ गया जैसे जिले भी कोरोना संक्रमण के केंद्र बनते जा रहे हैं जहां भारी तादाद में पॉजिटिव पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना के कारण 24 लोगों की जान चली गयी है.
कोरोना का फिर विस्फोट
बिहार में गुरूवार को फिर से कोरोना का विस्फोट हुआ है औऱ उसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये आंक़ड़े के मुताबिक सूबे में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 133 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक लाख एक हजार 236 लोगों का
टेस्ट किया गया , जिसमें 6 हजार 133 पॉजिटिव पाये गये हैं. बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद 29 हजार 78 हो गयी है.
पटना में सबसे ज्यादा मरीज, भागलपुर-गया भी खतरनाक
स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के मुताबिक गुरूवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2105 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं कई दूसरे जिलों की स्थिति भी खराब होती जा रही है. गुरूवार को भागलपुर में 631 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं गया में पिछले 24 घंटे में 431 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इन जिलों का ये हाल तब है जब वहां कोरोना टेस्टिंग की संख्या पटना के मुकाबले काफी कम है. फिर भी इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव लोगों का पाया जाना ये संकेत दे रहा है कि हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं.
कई दूसरे जिलों की स्थिति खतरनाक
बिहार सरकार के ही आंकडे बता रहे हैं कि कई दूसरे जिलों की स्थिति भी अलार्मिंग होती जा रही है. गुरूवार को मुजफ्फरपुर में 265 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, औऱंगाबाद में 165, बेगूसराय में 174, जहानाबाद में 131, मुंगेर में 147, नालंदा में 109, रोहतास में 107, सहरसा में 112, सारण में 171, सिवान में 123, वैशाली में 105, पश्चिम चंपारण में 143 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं.

24 घंटे में 24 मरीजो की मौत
राज्य सरकार द्वारा दिये गये आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना का शिकार बन मरने वालों की संख्या 24 रही. राजधानी पटना में 7 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गयी है. सूबे में अब तक कुल 1675 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 15, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 101236🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 2,70,550 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 29078 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 89.79 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/jwBYgSh2lS
इससे पहले बुधवार को जांच में कुल 4786 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये थे. इनमें पटना में 1483 लोग पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं, भागलपुर और गया में 334-334 नए मामले आए थे. बुधवार को मुजफ्फरपुर में 242 नए मामले आए थे. औरंगाबाद में 122, अररिया में 33, अरवल में 48, बांका में 32, बेगूसराय में 105, भोजपुर में 106, बक्सर में 97, दरभंगा 24, पूर्वी चंपारण में 92, मुई में 21, जहानाबाद में 128, कैमूर में 20, कटिहार में 107, खगड़िया में 26, किसनगंज में 32, लखीसराय में 44 और मधेपुरा और मधुबनी में 47-47 नए मामले आए हैं। मुंगेर में 97, नालंदा 29, नवादा 44, पूर्णिया में 98, रोहतास 69, सहरसा में 103, समस्तीपुर में 112, सारण में 117, शेखपुरा में 40, सीतामढ़ी में 60, सीवान में 88, सुपौल में 47, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 97 नए मामले आए थे.