बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
25-Aug-2021 07:08 AM
PATNA : बिहार के लोगों को आज चार नई सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन आज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस समारोह की तैयारी बिहार राज्य पथ विकास निगम ने कर ली है। इन सड़कों से कई इलाकों के लोगों का सफर आसान होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सड़कों का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहेंगे।
बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार के मुताबिक बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या 102 का लोकार्पण होगा। यह सड़क भोजपुर जिले में है। पटना-बक्सर 4 लेन सड़क से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, जहां से नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की कनेक्टिविटी होती है। 54 किमी से लंबी इस सड़क की लागत 504.208 करोड़ है। इसे दो लेन में 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है। दूसरी सड़क अमरपुर-अकबरनगरएसएच 85 है। यह सड़क भागलपुर, मुंगेर और बांका की यातायात में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। 10 मीटर चौड़े इस दो लेन सड़क की लंबाई 29.3 किमी तो लागत 220.719 करोड़ है। अकबरनगर के पास में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके बन जाने के बाद इस सड़क के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी। तीसरी सड़क घोघा पंजवारा एसएच 84 है। भागलपुर एवं बांका के लिए उपयोगी इस राज्य उच्च पथ की लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से यह भागलपुर शहर के बाहरी बाईपास की तरह भी काम करेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस चौथी सड़क का उद्घाटन करेंगे वह बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के लिए बड़ी राहत है। उदाकिशुनगंज- वीरपुर एसएच 91 के तहत 4.55 किमी लंबे बिहारीगंज बाईपास का निर्माण हुआ है। उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए विजयघाट पुल के माध्यम से के नवगछिया तक की संपर्कता सुनिश्चित करने को एसएच-58 का 10 मीटर चौड़ीकरण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा।