Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
04-Jun-2023 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है। पछुआ और सूरज की तल्खी के चलते अधिकतर जिलों में लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने यह बताया है कि फिलहाल सूरज के तेवर कम होने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। राज्य में अगले 5 दिनों तक ज्यादातर जिलों में लू का कहर जारी रहेगा। वहीं राजधानी पटना में कल 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पटना में पिछले 3 साल से जून महीने का सर्वाधिक तापमान कभी भी 40 डिग्री के पार नहीं गया है लेकिन शनिवार का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां जैसलमेर से भी अधिक गर्मी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार देश के दूसरे हिस्सों के मुकाबले इस बार बिहार का तापमान ज्यादा है। बिहार के पूर्णिया फारबिसगंज में भीषण लू का प्रभाव रहा है। जबकि सुपौल, सबौर, मोतिहारी, खगड़िया, बांका, कटिहार में हीट वेव का प्रभाव बना रहा। पटना के अनुसार एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर बिहार से छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रही है। फिलहाल बारिश का कोई भी सक्रिय सिस्टम बिहार में नहीं है। इस दौरान दिन में 12.30 से दो बजे तक पारा 44 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे ही पटना में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो 11 बजे तक 41 डिग्री पहुंच गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक सतह से 900 मीटर साइक्लोन सर्किल के साथ ही टर्फ रेखा का प्रभाव है। टर्फ रेखा बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके साथ बिहार, झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ तक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। इस दौरान राजस्थान से गर्म हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही है। 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से बिहार में 8 जून तक हीटवेब का असर रहेगा। इसका प्रभाव 10 जून तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड ताप का दायरा सूबे में और बढ़ेगा। इस हफ्ते लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी राज्य में बारिश का कोई चिह्नित सिस्टम नहीं है। अगामी शुक्रवार को पछुआ का प्रभाव बढ़ने से राज्य के 15 शहरों में लू की स्थिति रहेगी। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं।