ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

बिहार में 6 IPS का तबादला, एसपी के रूप में हुई तैनाती

बिहार में 6 IPS का तबादला, एसपी के रूप में हुई तैनाती

24-Aug-2020 09:53 PM

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. एसपी के रूप में इनकी तैनाती की गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर आर्डर के मुताबिक बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आईपीएस प्राणतोष कुमार दास को राजगीर पुलिस अकादमी का नया उप निदेशक बनाया गया  है. पटना निरानी विभाग की एएसपी आईपीएस बिना कुमारी को प्रमोशन देते हुए कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग का नया एसपी बनाया गया है.


पटना निगरानी विभाग के डीएसपी आईपीएस  सैफुर्रहमान को को प्रमोशन देते हुए सरकार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी आईपीएस राजेश कुमार आर्थिक अपराध इकाई का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.


जहानाबद के एएसपी आईपीएस पंकज कुमार को सरकार ने प्रमोशन देते हुए मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा सरकार ने पुलिस अवर सेवा आयोग के एएसपी आईपीएस अशोक कुमार प्रसाद को भी प्रोन्नति दी है. सरकार ने इन्हें बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का नया एसपी बनाया है.