ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / बिहार में 6 IPS को मिला प्रमोशन, प्राणतोष कुमार दास बने DIG

बिहार में 6 IPS को मिला प्रमोशन, प्राणतोष कुमार दास बने DIG

24-Aug-2020 10:13 PM

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है. राज्य सरकार अफसरों को प्रमोशन भी दे रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया है. एसपी के रूप में इनकी तैनाती की गई है. इस खबर में नीचे प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अफसरों की सूची दी हुई है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर आर्डर के मुताबिक बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आईपीएस प्राणतोष कुमार दास को राजगीर पुलिस अकादमी का नया उप निदेशक बनाया गया  है. पटना निरानी विभाग की एएसपी आईपीएस बिना कुमारी को प्रमोशन देते हुए कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग का नया एसपी बनाया गया है.


पटना निगरानी विभाग के डीएसपी आईपीएस  सैफुर्रहमान को को प्रमोशन देते हुए सरकार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी आईपीएस राजेश कुमार आर्थिक अपराध इकाई का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.


जहानाबद के एएसपी आईपीएस पंकज कुमार को सरकार ने प्रमोशन देते हुए मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा सरकार ने पुलिस अवर सेवा आयोग के एएसपी आईपीएस अशोक कुमार प्रसाद को भी प्रोन्नति दी है. सरकार ने इन्हें बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का नया एसपी बनाया है.


news image