ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में 46 जमातियों को पुलिस ने दबोचा, कई बांग्लादेशी तब्लीगी शामिल

बिहार में 46 जमातियों को पुलिस ने दबोचा, कई बांग्लादेशी तब्लीगी शामिल

14-Apr-2020 06:25 PM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में 46 लोगों को पुलिस ने दबोचा है, जो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं. इन सभी तब्लीगियों को पटना, अररिया और बक्सर जिले से अरेस्ट किया गया है. तब्लीगी जमात से जुड़े कई लोग बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मलेशिया के शामिल हैं. इन सभी को पुलिस ने क्वारंटाइन कर रखा था. अब इन्हें जेल भेज दिया गया है.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना से 17, अररिया जिले से 18 और बक्सर जिले से 11 तब्लीग़ियों को मस्जिदों और मदरसे से अरेस्ट किया गया था. इन गरफ्तार तब्लीगियों में बांग्लादेश के 9, मलेशिया के 9 और इंडोनेशिया के 7 तब्लीगी जमात से जुड़े लोग शामिल हैं. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. इनलोगों को पुलिस ने पकड़कर क्वारंटाइन किया था. उनके सैंपल की भी जांच हुई, जिसमें वो कोरोना निगेटिव पाए गए.


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार में विशेष चौकसी बरती जा रही है. एसएसबी की ओर से मिली जानकारी के बाद नेपाल से सटे बॉर्डर इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है. बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को बक्सर के नया भोजपुर के एक मदरसे से पकड़ा गया था. पुलिस टीम की ओर से उनको 14 दिनों की क्वारंटाइन में भी रखा गया. किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं. सभी तब्लीगी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं.


बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ये सभी 11 लोग विदेशी तब्लीगी हैं. इनलोगों में 4 मलेशिया और 7 लोग इंडोनेशिया के शामिल हैं.  इनलोगों ने गलत रूप से वीजा का प्रयोग किया है. वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.