ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, नक्सलियों ने लाशों को फांसी पर लटकाया

14-Nov-2021 11:30 AM

GAYA : बिहार के गया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं नक्सलियों ने मृतकों के शवों को फांसी पर लटका दिया और घर को भी बम से उड़ा दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. 


मामला गया जिले के मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव का है. यहां नक्सलियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर उनके शवों को घर के बाहर बने खटाल में फांसी पर लटका दिया. नक्सली इतने पर भी नहीं रुके, उन्होंने मृतकों के घर को भी बम से उड़ा दिया.  


मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं. नक्सलियों ने घर के बाहर पर्चा लगाकर कहा है कि जिसमें लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए-मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है. आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी. उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था. 


घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. कोई भी इस विषय में ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा. गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. 


इधर मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है. हत्या उसी जगह हुई है जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे. पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है.