ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार में 4 IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, ब्लैक फंगस और कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में दी गई जिम्मेदारी

 बिहार में 4 IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, ब्लैक फंगस और कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में दी गई जिम्मेदारी

01-Jun-2021 03:54 PM

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस और कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.


मंगलवार को बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2003 बैच के आईएएस अफसर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को 31 मई तक ओएसडी के रूप में स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया गया है. साथ ही सरकार ने कोरोना से लड़ाई को लेकर पटना के तीन बड़े अस्पतालों में भी आईएएस अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है.


सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रौशन को पटना पीएमसीएच, समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार को पटना एम्स और उद्योग विभाग के तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित को एनएमसीएच में तैनात किया है. इन सभी अफसरों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. कोरोना महामारी में मरीजों के इलाज और तमाम स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए इन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है.