ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में 3 हजार उद्योगों को खोलने की तैयारी शुरू, सरकार के आदेश...

बिहार में 3 हजार उद्योगों को खोलने की तैयारी शुरू, सरकार के आदेश के बाद जुटा विभाग

19-Apr-2020 09:05 AM

PATNA : बिहार में करीब 3 हजार औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है.  उद्योग विभाग सभी उद्योगों को खुलवाने की तैयारी में जुटा हुआ है.

यह सभी इकाइयां देशव्यापी  लॉकडाउन के कारण बंद पड़ा था, लेकिन केंद्र सरकार के आदेश के बाद 20 अप्रैल से एक बार फिर से सभी उद्योग शुरू हो जाएंगे.  सरकार के आदेश के अनुसार अभी वहीं उद्योग शुरू हो पाएंगे जो या तो औद्योगित क्षेत्र में या  ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं. यानी कि शहरी इलाके में स्थित उद्योग अभी नहीं खुलेंगे.


उद्योग विभाग इन इकाइयों को खुलवाने की तैयारी में जुटा है. बता दें कि औद्योगिक गतिविधियां लॉकडाउन होने के कारण पूरी तरह से बंद है. जिसके कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. खद्यान के समाग्री की किल्लत न हो इसलिए पहले ही  विभाग द्वारा सभी प्रसंस्करण इकाइयों को  खुलवा दिया गया था. अब औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से हजारों लोगों को फिर से काम मिल जाएगा. इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित 2 हजार और ग्रामीण इलाकों में स्थित 1 हजार औद्योगिक इकाइयां 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी.  राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद उद्योग विभाग ने सभी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है.