ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में 27 जजों का तबादला, 17 जजों को मिला प्रमोशन, यहां देखिये...

बिहार में 27 जजों का तबादला, 17 जजों को मिला प्रमोशन, यहां देखिये पूरी लिस्ट

07-Sep-2020 09:08 PM

PATNA :  इस वक्त्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बड़े पैमाने पर जजों का तबादला किया गया है. 10 जिला जज और 17 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को प्रमोशन देते हुए उनका तबादला हुआ है. ये सभी 17 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश बनाये गये हैं. हाई कोर्ट प्रशासन ने तबादला किया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल नवनीत कुमार पांडेय ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है. इस  खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील दत्ता मिश्रा को पटना का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पटना के जिला जज रुद्र प्रकाश मिश्रा को दरभंगा भेजा गया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (विधिक सेवा समिति) प्रेम रंजन मिश्रा को गया, पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र सिंह को भोजपुर (आरा), फैमिली कोर्ट और मुंगेर के प्रधान न्यायाधीश परशुराम सिंह यादव को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.


फैमिली कोर्ट गया के प्रधान न्यायाधीश डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी को नालंदा (बिहार शरीफ) , मो शमीम अख्तर को बेगूसराय, राकेश पति त्रिपाठी को मधुबनी, अंजनी कुमार सिंह को बक्सर, कुमुद रंजन सिंह को बांका का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. इसके साथ ही गया के जिला जज चंद्रशेखर झा को पटना हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है.


इतना ही नहीं पटना हाइकोर्ट ने 17 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को प्रोन्नति देते हुए सत्रह जिलों के कुटुंब न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया है. इस बात की अधिसूचना महानिबंधक नवनीत कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया है. कुटुंब न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश बनाये जानेवालों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदय कुमार उपाध्याय को मुजफ्फरपुर, मो गुलाम गौस को गया, आलोक राज को कैमूर भभुआ, राज कुमार-2 को खगड़िया, धर्मशील श्रीवास्तव को समस्तीपुर, राज किशोर राम को बेगूसराय, रंजीत कुमार सिंह को जहानाबाद, राकेश कुमार सिंह-1 को गोपालगंज, शिव कुमार शुक्ला को हाजीपुर वैशाली, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल को अररिया, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तवा को सिवान, हसमुद्दीन अंसारी को शेखपुरा, रामसूरत को किशनगंज, देवराज त्रिपाठी को मोतिहारी, संजय कुमार-1 को पटना, हेमंत कुमार श्रीवास्तवा को भागलपुर और सुजीत कुमार सिंह को मुंगेर में कुटुंब न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है.