बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Apr-2020 08:31 PM
PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण इंडिया में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बिहार में भी अब संकट तेजी से बढ़ते जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के 6 नए और पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. यह सभी मरीज एक ही परिवार के हैं. एक साथ इतने सरे मरीज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
मुंगेर के जमालपुर इलाके से कोरोना का मरीज कल बुधवार को सामने आया था. इसी मरीज के संपर्क में आने से इसके परिवार के लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं. जिसमें महज 2 साल की एक मासूम बच्ची भी शामिल है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल 60 साल का बुजुर्ग मरीज सामने आया था. इसी मरीज के संपर्क में आने से 55 साल, 26 साल ,20 साल की महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार में दो अन्य पुरुष मरीज भी सामने आये हैं. जिनकी उम्र 38 साल और 40 साल बताई जा रही है. कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे. नालंदा के 3 मरीज शामिल थे. इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे. लेकिन गुरूवार को जो 8 नए मामले सामने आये हैं, जिसमें दो मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं. जो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं.
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नए मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं. ये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार के बक्सर आये थे. एक मरीज की उम्र 67 साल बताई जा रही है, जबकि दूसरे मरीज की उम्र 37 साल बताई जा रही है. बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.
बिहार में अभी तक एक ही व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस के कारण हुआ है. यह वयक्ति मुंगेर जिले का रहने वाला था. इस व्यक्ति के संपर्क में आने से ही इस इलाके के 6 और लोगों को कोरोना हुआ था. जो फ़िलहाल स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बताया गया कि मंगलवार तक इस जिले में कोई भी मामला एक्टिव नहीं था. हालांकि बुधवार को एक और मरीज इस इलाके से पाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम के लिए भी चुनौतियां बढ़ गई और अब इसी परिवार के 6 और मरीज सामने आ गए हैं.
मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और पुलिस कप्तान आईपीएस लिपि सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. इन दोनों अफसरों ने काबिले तारीफ काम करते हुए अपने इलाके को कोरोना फ्री किया था. इन दोनों अफसरों ने संकट की घड़ी से अपने इलाके को निकाला था. हालांकि नए मामले सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. लेकिन जिला प्रशासन की टीम ने जिस तरीके का काम किया था, लोगों को एक बार फर से इस एएम से वही उम्मीदें हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...