ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में 17 IPS अफसर का तबादला, कई जिलों के बदले गए SP

बिहार में 17 IPS अफसर का तबादला, कई जिलों के बदले गए SP

17-Aug-2020 09:52 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में ट्रांसफर की पूरी लिस्ट नीचे दी हुई है.


गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एडीजी, आई और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया है. कुल 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. आईजी एमआर नायक को रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. हर किशोर राय को पुलिस अधीक्षक सारण से पुलिस अधीक्षक भोजपुर बनाया गया है. प्रमोद कुमार मंडल को बीएमपी-3 के समादेष्टा से जमुई का एसपी बनाया गया है. मनीष को एसपी जहानाबाद से हटाकर पुलिस अधीक्षक वैशाली बनाया गया है.


धूरत सायली सावला राम को पुलिस अधीक्षक अररिया से तबादला कर पुलिस अधीक्षक सारण बनाया गया है. दीपक वर्णवाल को औरंगाबाद एसपी के औरंगाबाद से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है. सुधीर कुमार पोरिका को एसपी औरंगाबाद बनाया गया है.


पुलिस अधीक्षक वैशाली गौरव मंगला को पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पद पर पदस्थापित किया गया है . डॉक्टर इनामुल हक को एसपी जमुई से स्थानांतरित कर सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा गया है. राजीव रंजन-2 को एसपी बगहा से पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, सुशील कुमार एसपी भोजपु को  समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस बोधगया भेजा गया है. सासाराम के एसडीपीओ हृदयकांत को पुलिस अधीक्षक अररिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक खगड़िया बनाया गया है और किरण कुमार एसडीपीओ सदर को पुलिस अधीक्षक बगहा  के पद पर स्थापित किया गया है.


news image

news image