ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / बिहार में 1505 नए रूटों पर चलेगी बस, प्राइवेट बसों को मिलेगा परमिट

बिहार में 1505 नए रूटों पर चलेगी बस, प्राइवेट बसों को मिलेगा परमिट

31-Dec-2020 05:02 PM

PATNA : बिहार में बसों के परिचालन के लिए परिवहन विभाग ने 1505 नए मार्गों का निर्धारण किया है. अब इन नए मार्गों पर प्राइवेट बसों के परिचालन के लिए परमिट मिल सकेगा. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नए रूटों के निर्धारण के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने अपनी सहमती दी है. 


उन्होंने बताया कि 1505 नए रूटों को शामिल किए जाने अंतक्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी. लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में आसानी होगी. आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी. पहले इन मार्गों के अधिसूचित नहीं होने के कारण इन मार्गों पर परमिट निर्गत नहीं किया जा रहा था. अब कई क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ेंगे तथा बसों के परिचालन होने से आवागमन में सुविधा होगी. 


परिवहन सचिव ने बताया कि पहले से 3661 रूट नोटिफाई किये जा चुके हैं. सुव्यवस्थित बस परिचालन के लिए मार्गों का निर्धारण किया जाना आवश्यक है. 1505 नए मार्गों के निर्धारण के बाद कोई मार्ग छूट गए हैं तो उसे भी जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. वर्तमान में सभी प्रकार के परमिट का निर्गमन ऑनलाइन किया जा रहा है. बिहार राज्य द्वारा अंतक्षेत्रीय, अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहनों के सुव्यवस्थित परिचालन के लिए परमिट का निर्गमन किया जाता है.