Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
01-Oct-2019 07:13 PM
PATNA : सरकार की तरफ से ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। विभाग ने 15 डीएसपी का तबादला किया है। इसमें कई ऐसे हैं जो और स्थापन की प्रतीक्षा में थे।
गृह विभाग के तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीएसपी गौरव पांडे को डीएसपी रेल बरौनी के पद पर, आरा सदर के डीएसपी पंकज कुमार को पूर्णिया मुख्यालय का डीएसपी, पटना लॉ एंड आर्डर के डीएसपी राकेश कुमार को डीएसपी प्रशासन छपरा के पद पर भेजा गया है।
सासाराम के डीएसपी राजेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर, मोतिहारी सदर के डीएसपी मुरली मनोहर मांझी को डीएसपी अपराध अनुसंधान विभाग पटना के पद पर, बीएमपी 4 के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर को डीएसपी विजिलेंस के पद पर, बीएमपी 11 के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद को डीएसपी विजिलेंस पटना के पद पर, बीएमपी 15 में तैनात राम लायक राम को डीएसपी विजिलेंस के पद पर ओ सीख दी गई है इसके अलावा अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी अरुण पासवान और संतोष कुमार सिंह को विजिलेंस में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे विपिन कुमार ठाकुर को डीएसपी अपराध अनुसंधान विभाग पटना, रामकिशोर शरण को डीएसपी विजिलेंस, रंजन कुमार सिंह को डीएसपी अपराध अनुसंधान विभाग, मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीएसपी विजिलेंस, मनोज कुमार को डीएसपी विजिलेंस के पद पर पोस्टिंग दी गई है।