Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
13-Apr-2021 08:51 PM
PATNA : बिहार में देखते ही देखते कोरोना ने एक भयावह रूप धारण कर लिया है. मंगलवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक कोरोना ने राज्य में एक नया रिकार्ड स्थापित किया है. कोरोना महामारी ने इस साल के सारे रिकार्ड तोड़ डाला है. पिछले 24 घंटे में 4157 नए मरीज बिहार में मिले हैं. आंकड़ा जारी होने के बाद हड़कंप मच गया है. राजधानी पटना के अलावा सूबे के कई अन्य जिलों में भी जबरदस्त पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.
मंगलवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में 4157 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इस नए आंकड़े के साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या इस साल पहली बार 20 हजार से अधिक हो गई है. बिहार में फिलहाल सक्रिय मामले 20 हजार 148 हो गए हैं. एक दिन में 14 लोगों की मौत भी हुई है. जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 93 हजार 523 सैम्पल की जांच हुई है, जिसमें 4157 नए मरीज मिले हैं. अबतक कुल 2लाख 68 हजार 606 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 92.50 % हो गया है. फिलहाल राज्य में 20 हजार 148 सक्रिय मामले हो गए हैं.

कोरोना से बिगड़ते हालत को देखते हुए बिहार सरकार ने पटना के तीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. पटना के तीन बड़े अस्पतालों पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स में ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया है. ये अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच समन्वय और निगरानी का काम करेंगे. साथ ही समय-समय पर ये अधिकारी राज्य सरकार को सलाह भी देंगे.
आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद में कोरोना से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी है. परिषद में 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये हैं. उधर, बिहार विधान सभा में 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. आज बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा की मौत कोरोना से हो गई. परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद को 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 13, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 93,523🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 2,68,606 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 20148 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 92.50 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/1aRR6aS5Fl
बिहार के हर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. देखिये क्या है आज का कोरोना अपडेट. बेगूसराय में दो जज औऱ एक सीनियर वकील के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कोर्ट परिसर में दहशत का आलम है. बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल न्यायालय के एक और व्यवहार न्यायालय के एक जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बेगूसराय कोर्ट के एक वरीय अधिवक्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उधर, पूर्णिया विश्वविद्यालय में एक ही दिन में अब तक 8 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें प्रभारी कुलपति के चपरासी, डिप्टी रजिस्ट्रार, एडमिन ऑफिस के कर्मी, फाइनेंस विभाग के कर्मी और कॉमर्स के एक शिक्षक शामिल हैं.