ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में 13 तब्लीगियों की निगेटिव रिपोर्ट, मरकज से जुड़े और लोगों की...

बिहार में 13 तब्लीगियों की निगेटिव रिपोर्ट, मरकज से जुड़े और लोगों की तलाश जारी

07-Apr-2020 09:28 PM

PATNA : एक तरफ इंडिया में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर बिहार में कोरोना को लेकर अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं. देश भर में यह आंकड़ा अब तेजी से बढ़ा है. ताजा आंकड़े के मुताबिक इंडिया में अब तक 4,789 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही भारत में इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है.


बिहार में मंगलवार के दिन दो नए मामले सामने आये. जबकि 6 लोगों ने कोरोना को मात दी. यानी कि बिहार में अब तक कुल 15 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल 13 तब्लीगियों की भी जांच की गई. जिसमें से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई. बक्सर जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तब्लीगी समेत से जुड़े 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसमें सभी के रिपोर्ट निगेटिव आये हैं. अब तक कुल 52 सैंपल के रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं.


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह बड़ी खुशखबरी बिहार के लोगों को दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि "एक सुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि कोरोना पॉजिटिव 6 मरीज भागलपुर मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ हो कर घर चले गए हैं. बिहार में अभी तक कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए स्वस्थ हुए हैं.


इसके साथ ही स्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों के पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की गई है. बिहार के स्वास्थ विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सीवान जिले से ये दोनों मामले सामने आये हैं.  45 साल और 22 साल की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है कि दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है.


दो नए मरीज मिलने के साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 34 हो गई है. बिहार में सीवान सबसे प्रभावित जिला है. सीवान में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. जिसमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा मुंगेर जिले में 7 मरीज हैं. पटना और गया जिले से 5-5 मिले हैं. इसके साथ ही गोपालगंज से 3 मरीज मिले हैं. सूबे के अन्य जिलों में भी अब तक कुछ मरीज सामने आये हैं. जिसमें नालंदा जिले के 2, लखीसराय के एक, बेगूसराय के एक और भागलपुर के एक मरीज भी शामिल हैं. पटना एम्स की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वहां कोई भी मामले अब तक पॉजिटिव नए आये हैं. 30 लोगों की जांच की गई है. वहां से सभी मामले निगेटिव आये हैं. एम्स प्रबंधन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है.

news image