ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Aug-2024 05:44 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार के सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों के परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायते नई नहीं हैं। अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां करगहर के मध्य विद्यालय जलालपुर में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद सात बच्चे बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था, तब छोला की सब्जी में पोटली में बंधा कोई जहरीला पदार्थ पाया गया, जिससे तेज दुर्गंध भी आ रही थी। छोला को खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों में सिर दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के मध्यान भोजन प्रभारी रविंद्र कुमार स्कूल पहुंचे और बीमार बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कुल सात बच्चों के बीमार होने की सूचना है। जिसमें एक बच्चे को फूड प्वाइजन हुई है और बाकी बच्चे में सिर दर्द एवं उल्टी की शिकायत मिल रही है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भोजन में सल्फास जैसी जहरीला पदार्थ की पोटली मिली है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आशंका जताई जा रही हैं कि चावल तथा गेहूं को कीटाणुओं से दूर रखने के लिए किसान अनाज में सल्फास की पोटली रखते हैं लेकिन फिलहाल इस संबंध में पुष्टि नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की टीम पहुंची है एवं भोजन में बरामद एक पोटली की जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि करगहर प्रखंड के ही एक उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।