ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / बिहार मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

बिहार मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

26-May-2020 12:25 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है. इस रिजल्ट का लाखों स्टूडेंट इंतजार कर रहे थे. कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए है. 12,04030 स्टूडेंट पास हुए है. इसमें 6,13,485 छात्र और 590,545 छात्राएं पास हुई है. 289692 स्टूडेंट असफल हुए है. 4 स्टूडेंट का रिजल्ट पेंडिंग में है. 

इसको भी पढ़ें: किसान का बेटा बना बिहार बोर्ड का टॉपर, 14 घंटे की पढ़ाई, बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

फर्स्ट डिविजन से पास

मैट्रिक बोर्ड में फर्स्ट डिविजन से 2,38,093 छात्र पास हुए है, वही, 1,65,299 छात्राएं फर्स्ट डिविजन से पास हुई है. कुल 4,03392 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से पास हुए है. 

सेकंड डिविजन से कुल 5,2427 स्टूडेंट पास हुए है. इसमें से छात्रा 2,57807 और छात्राएं 2,66,410 पास हुई है. थर्ड डिविजन से कुल 2,75,402 स्टूडेंट पास हुए है. इसमें से छात्र 1,17,116 और 1,58,286 छात्राएं शामिल है.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने रिजल्ट जारी किया है. परीक्षाफल को समिति के वेबसाइट http://onlinebseb.in और  http://biharboardonline.com पर देखा जा सकता है. कोरोना संकट के कारण इस बार बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया गया है. फिलहाल टॉपर और रिजल्ट के प्रतिशत को लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा. 


15 लाख स्टूडेंट हुए थे शामिल

इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15.29 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें 7.83 लाख लड़कियां थीं. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थी. कोरोना संकट और शिक्षकों के हड़ताल के कारण रिजल्ट में थोड़ा देर हुआ है.